धमतरी

कैमरा लगाकर करें गंदगी फैलाने वालों की पहचान
14-Dec-2022 3:47 PM
कैमरा लगाकर करें गंदगी फैलाने वालों की पहचान

 जनसमस्या निवारण शिविर में गांधी चौक वालों की मांग 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 14 दिसंबर।
नगर पंचायत द्वारा वार्डो में लगाए जा रहे जन समस्या निवारण शिविर में जाकर मोहल्ले वाले  खुलकर अपनी समस्या बता रहे हैं। गांधी चौक के लोगों ने कूड़ादान में कचरा न डाल सडक़ में गंदगी फेलाने वालों की पहचान करने सीसी कैमरा लगवाने की मांग उठाई है।

मंगलवार को नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 गांधी चौक में  शिविर लगाया गया। जिसमें कमल शर्मा, सतीश साहू, हिमांशु, थनेश्वर सिन्हा ने लिखित आवेदन देकर बताया कि मेघा-मगरलोड की ओर से अधिकांश लोग गांधी चौक मार्ग से ही नगर में प्रवेश करते हैं, लेकिन इस रास्ते पर जगह जगह कचरों का ढेर लगा रहता है, सडक़ पर मलबा और बज बजाती नाली से आती दुर्गंध से लोगों का सामना होता है, जिससे कुरुद की गरिमा घटती है।

दिनेश, मुकेश, लखन, चेतन, सोनू सिन्हा ने बताया कि बड़ी नाली को खुला छोड़ देने से आए दिन दुर्घटना होती है आज ही एक गाय की मौत हो गई। उन्होंने नाली में आरसीसी ढलाई या लोहा जाली लगवाने की मांग उठाई।
देवकुमार साहू ने बैरियर लगा कर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने, एवं सडक़ पर कचरा फेंकने वाले की पहचान करने सीसी टीवी कैमरे लगवाने की मांग की है।  इसी तरह अन्य लोगों ने भी अपनी छोटी बड़ी समस्या के बारे में यशवंत साहू, गोपाल सिन्हा, भूपेंद्र, शशीकांत साहू, नवीन चन्द्राकर, सतीश सिन्हा, उमेश साहू राजा चन्द्राकर को जानकारी दी।।


अन्य पोस्ट