धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी ,14 दिसंबर। कृषक मित्र संघ जिला धमतरी के कृषक मित्रों द्वारा उप संचालक कृषि जिला धमतरी मुनेश साहू से सौजन्य मुलाकात किया।
इस दौरान उपसंचालक कृषि जिला धमतरी को पुष्पगुच्छ और मेमेन्टो से सम्मानित किया गया और कृषक मित्रों के मांग एवं समस्या से अवगत कराया गया।
उप संचालक कृषि द्वारा किसान मित्रों को आश्वस्त किया गया कि लंबित मानदेय पर फंड की व्यवस्था होने पर तत्काल किया जाएगा। और अन्य मांगों पर उच्च अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया गया।
इस मुलाकात कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमेश चंद्र देव जनपद सदस्य एवं सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष तहसील नगरी, डोमन लाल साहू सचिव प्रदेश कृषक मित्र संघ छत्तीसगढ़, टोकेश्वर सिन्हा सचिव कृषक मित्र संघ जिला धमतरी,संजय रामटेके ब्लॉक अध्यक्ष नगरी, रूपराम बघेल ब्लॉक अध्यक्ष धमतरी, गिरीश निषाद ब्लॉक अध्यक्ष मगरलोड, कृष्ण कुमार मरकाम नगरी, राजकुमार नेताम, प्रभात साहू, चैंपेश्वर नेताम नगरी, गोरेलाल साहू मगरलोड। उपस्थित रहे।


