धमतरी
धमतरी,14 दिसंबर। जलजीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक में कलेक्टर पीएस एल्मा ने सभी पूर्ण कार्यों का त्वरित प्रमाणीकरण कराने के निर्देश ईई को दिए। उन्होंने मिशन के तहत किए जा रहे रेट्रोफिटिंग जलप्रदाय योजना, सिंगल विलेज योजना, सोलर आधारित योजना तथा समूह आधारित जल प्रदाय योजना की कार्य प्रगति की समीक्षा क्रमवार की।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने टंकी निर्माण और पाइपलाइन बिछाने के काम में तेजी लाने के लिए संबंधित ठेकेदारों का लगातार फालोअप लेने कहा। साथ ही कार्यों की गुणवत्ता परखने सतत् मैदानी स्तर पर मॉनिटरिंग करने के निर्देश ईई पीएचई और अनुविभागीय अधिकारियों को दिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने कहा कि स्थापित नलों से ग्रामीणों को निर्धारित मात्रा में पेयजल मिल रहा है अथवा नहीं।
ईई एके शुक्ला ने बताया कि रेट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजनांतर्गत 260 में से 18 कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा 242 कार्य प्रगति पर हैं। सिंगल विलेज जलप्रदाय योजना के तहत 363 लक्ष्य के विरूद्ध 02 पूर्ण और 228 कार्य प्रगति पर हैं जबकि शेष 25 के निविदा आमंत्रण की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। इसके अलावा सोलर आधारित जलप्रदाय योजना, समूह आधारित जलप्रदाय योजनाओं की समीक्षा की गई।


