धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 14 दिसंबर। शहर में निर्माणाधीन खाटू श्याम बाबा मंदिर में स्थापित करने के लिए खाटू श्याम शीश का नगर आगमन हो गया है। मंगलवार को बाजे-गाजे के साथ शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 26 जनवरी को मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा।
राजस्थान के सीकर जिले में स्थापित खाटू श्याम बाबा मंदिर की तर्ज पर धमतरी में भी भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। यह मंदिर रायपुर में बन रही है। मंदिर में स्थापना के लिए खाटू श्याम की मूर्ति धमतरी पहुंच गई है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे बाम्बे गैरेज के पास से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हाथों में धर्म ध्वजा लेकर लोग चल रहे थे।
यह शोभायात्रा नेशनल हाइवे से घड़ी चौक, सदर बाजार होते हुए किले के श्री हनुमान मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में धमतरी श्याम चेरिटेबल ट्रस्ट के नानकचंद अग्रवाल, विधायक रंजना साहू, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, विपिन साहू, नवल किशोर अग्रवाल, नरेन्द्र खंडेलवाल, नानकचंद अग्रवाल, रामचन्द्र अग्रवाल,सुरेश गोयल, गोपाल शर्मा, संजय अग्रवाल, दयाराम अग्रवाल,सुगंध अग्रवाल, गणपत अग्रवाल, महेश रोहरा, मनसुख अग्रवाल,महेंद्र खंडेलवाल,पवन अग्रवाल आदि शामिल थे।


