धमतरी

बारहसिंगा का शिकार, 2 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी  की तलाश
13-Dec-2022 3:17 PM
बारहसिंगा का शिकार, 2 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी  की तलाश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 13 दिसंबर।
उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व फारेस्ट के सीतानदी रेंज में शिकारियों ने एक नर चीतल का शिकार किया है। वन विभाग की टीम ने डॉग स्क्वायड की मदद से 24 घंटे के अंदर 2 शिकारियों को पकड़ लिया। मुख्य आरोपी फरार है।
जंगल में बारहसिंगा की शिकार की सूचना मिलते ही टाइगर रिजर्व के उप निदेशक वरूण जैन के मार्गदर्शन में टीम हरकत में आ गई। परिक्षेत्र अधिकारी भावसिंह देवांगन ने तत्परता दिखाते हुए कांकेर से डॉग स्क्वाड बुलाकर जंगल में सर्चिंग की। डॉग ने जंगल में नाले में खाना बना रहे व्यक्तियों के पास पहुंचा दिया।

पूछताछ पर अपना नाम रूप सिंह और उनकी पत्नी गीता निवासी पेंड्रा सोडऱा थाना विश्रामपुरी बताया। कड़ाई से पूछने पर अपना जुर्म कबूल कर लिया।  रूप सिंह ने बताया कि वे 2 दिन से निकले थे और शिकार करने वाला उनका साला सुरेश कुमार है। उनके लिए वे भोजन तैयार कर रहे हैं।  वन विभाग के कर्मचारियों ने मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उनका कहना है कि जंगल के अंदर अगर कोई भी व्यक्ति तीर धनुष, कुल्हाड़ी अन्य प्रकार के हथियार लेकर घूमते पाया गया तो पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट