धमतरी

बाइक समेत गड्ढे में गिरने से युवक की मौत
11-Dec-2022 4:02 PM
बाइक समेत गड्ढे में गिरने से युवक की मौत

धमतरी, 11 दिसंबर। बाइक के अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरने से चालक की मौत हो गई। यह घटना बानगर से परसवानी मार्ग पर गुरुवार देर-रात की है।
कुरूद पुलिस के मुताबिक 8 दिसंबर की रात छोटी करेली निवासी रामेश्वर (50) पिता बुधराम साहू काम कर अपनी बाइक क्रमांक सीजी 05 ई-0625 से घर लौट रहा था। रास्ते में बानगर के पास निर्माणाधीन विशाखापटनम सडक़ के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस से सुबह पंचनामा की कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
 


अन्य पोस्ट