धमतरी

शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर किया नमन
11-Dec-2022 3:37 PM
शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर किया नमन

नगरी, 11 दिसम्बर। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले छत्तीसगढ़ महतारी के वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें वीर नारायण सिंह वार्ड 1 नगर पंचायत नगरी में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी शहादत को नमन किया।

इस मौके पर डॉ.लक्ष्मी ध्रुव विधायक, श्रवण मरकाम पूर्व विधायक, पिंकी शाह पूर्व विधायक, उमेश देव अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज तहसील नगरी, छेद प्रकाश कौशिल अध्यक्ष धु्रव गोंड समाज, कुंदन सिंह साक्षी संरक्षक, दिनेश्वरी नेताम जनपद अध्यक्ष, हृदय नाग, हलदर शार्दूल, नेमीचंद देव,स्कन्द ध्रुव, संतोष गंगेश, प्रमोद कुंजाम, सत्यवती नेताम, हेमलाल मरकाम, नरेश छेदैहा, विमला मरकाम, प्रभा ठाकुर, टीकेश्वर ध्रुव आदि समाजजन उपस्थित थे।
इस अवसर पर माइक्रो आर्टिस्ट भानुप्रताप कुंजाम का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजजा अध्यक्ष सुरेश ध्रुव ने किया।
 


अन्य पोस्ट