धमतरी

पदोन्नत प्रधान पाठक को दी विदाई
10-Dec-2022 8:11 PM
पदोन्नत प्रधान पाठक को दी विदाई

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 10 दिसम्बर। समीपस्थ प्राथमिक शाला गोरेगांव में दुलेश्वरी चंद्रवंशी प्राथमिक शाला छिपली के प्रधान पाठक बनने पर शाला परिवार गोरेगांव द्वारा सम्मान विदाई दी गई।

विदाई समारोह के मुख्य अतिथि दुलेश्वरी चंद्रवंशी, अध्यक्षता केपी साहू संकुल समन्वयक संकुल केंद्र अमाली व विशिष्ट अतिथि थे। मालती बाई ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत गोरेगांव, धनेश्वरी अटल खांम उपसरपंच, गीतांजलि मेश्राम, चंद्रकुमारी नवरंगे, प्राऊ राम यादव, भानूप्रताप साहू, संत कुमार यदु राज ग्राम पटेल व चन्द्रवंशी सर थे।

अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर पूजा अर्चना के साथ दीप प्रज्वलित कर विदाई समारोह का शुभारंभ किया गया। अतिथियों के सम्मान में छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। चुलेश्वरी पायल प्रधान पाठक प्राथमिक शाला गोरेगांव व शिक्षक रूपवती पटेल ने दुलेश्वरी चंद्रवंशी सहायक शिक्षक के रूप में इस संस्था को 14 वर्षों तक सेवा प्रदान किए जाने पर उनके द्वारा किए गए अध्यापन कार्य व योगदान के बारे में प्रकाश डाला गया। भानुप्रताप साहू शिक्षाविद ने भी प्रेरक प्रसंग के माध्यम से संबोधित किया।

विदा ले रही दुलेश्वरी ने अपने सेवाकाल में दिए गए 14 वर्ष के योगदान व बच्चों से जो प्यार मिला उसको बखान करते हुए आंख भर आई। प्राथमिक शाला गोरेगांव को एक अलमारी व सभी बच्चों के लिए कॉपी पेन भेंट दिया गया। कौशल प्रसाद साहू प्रधान पाठक माध्यमिक शाला गोरेगांव ने भी चंद्रवंशी मैडम द्वारा दिए गए योगदान पर विस्तार से व उनके द्वारा जीवन से जुड़े यादगार लम्हों को शेयर किया व पायल मैडम को प्रधानपाठक बनने पर अभिनंदन किया गया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामना दिया गया।

उक्त अवसर पर गीता ध्रुव, गीता हेमने, विद्यालय प्रबंधन समिति के समस्त कार्यकारणी सदस्य, ग्रामीणजन व छात्र-छात्रा उपस्थित थे। संचालन शिक्षिका पायल व आभार शिक्षिका पटेल ने किया।


अन्य पोस्ट