धमतरी

टैक्स वृद्धि के विरोध में टेडर्स, दूसरे दिन भी बंद रही मंडी
10-Dec-2022 3:55 PM
टैक्स वृद्धि के विरोध में टेडर्स, दूसरे दिन भी बंद रही मंडी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 10 दिसंबर।
किसानों से धान खरीद कर मिलर्स एवं बड़े व्यापारियों को बेचने वाले टेडर्स एसोसिएशन पर सरकार ने मंडी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। इस सरकारी फैसले के खिलाफ अनाज कारोबारियों ने दूसरे दिन भी मंडी में धान की खरीदी नहीं की। जिससे किसान मजदूर निराश नजऱ आए ।

ज्ञात हो कि सरकार ने 1 दिसंबर से धान खरीदी करने वाले सभी व्यापारियों पर 3 प्रतिशत मंडी शुल्क और 2 प्रतिशत कृषक कल्याण शुल्क लगा दिया है। जिसके विरोध में ट्रेडर्स एसोसिएशन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
शुक्रवार को एसडीएम सोनल डेविड को ज्ञापन सौंप मुरारी लाल महावर, ओमप्रकाश, नरेश-पप्पल महावीर, प्रभूलाल साहू ने बताया कि टेक्स वृद्धि के विरोध में टेडर्स एवं राईस मिल एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से 9-10 दिसंबर को मंडी खरीदी का बहिष्कार किया है।
दीपक महावर, टीटू, राजेन्द्र साहू, दीपक अग्रवाल का कहना है कि पहले हम धान मूल्य पर 2 प्रतिशत मंडी शुल्क देते थे, लेकिन अब शासन ने हमारे उपर 3 प्रतिशत शुल्क और लाद दिया है।
टेक्स वृद्धि का फैसला वापस नहीं लेने पर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा।

बहरहाल, दो दिनों से मंडी में खरीदी बिक्री नहीं होने से किसानों की उपज ऐसे ही पड़ी है।  काम नहीं मिलने से निराश दर्जनों पाला रेजा,हमाल मजदूर आज भी खाली हाथ घर लौट आए।


अन्य पोस्ट