धमतरी

सुखराम नागे महाविद्यालय में मना राजभाषा दिवस
09-Dec-2022 4:19 PM
सुखराम नागे महाविद्यालय में मना राजभाषा दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 9 दिसंबर।
शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में 7 दिसंबर को छत्तीसगढ़ी राजभाषा  दिवस के अवसर पर प्रभारी प्राचार्य आर.आर.मेहरा के निर्देशन में एवं हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ.अंबा शुक्ला के मार्गदर्शन में हिन्दी साहित्य परिषद एवं रासेयो के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय में काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें राष्ट्रीय स्तर के दो साहित्यिक विभूतियों ने शिरकत की। मुख्य अतिथि के रुप में डॉ. शैल चंद्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में डुमनलाल धु्रव एवं प्रदीप जैन एवं डॉ.रमेश कुमार देवांगन उपस्थित रहें। समस्त अतिथियों के कविता पाठ के साथ-साथ हिन्दी विभाग के छात्र-छात्राओं ने कु.हितेश्वरी साहू एवं इंद्रकुमार ने मौलिक कविता का पाठ किया । रासेयो एवं हिन्दी विभाग के छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की । रासेयो एवं हिन्दी विभाग के कुशल नेतृत्वकर्ता को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का व्यवस्थापन हिन्दी साहित्य परिषद के अध्यक्ष चिमंजीव ठाकरे एवं समस्त हिन्दी विभाग तथा रासेयो से दीपेश निशाद एवं समस्त स्वयंसेवको ने किया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा एवं महाविद्यालय के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
 


अन्य पोस्ट