धमतरी
चर्रा में ज्ञान यज्ञ सप्ताह कल से
08-Dec-2022 4:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कु रूद, 8 दिसंबर। सांसद आदर्श ग्राम चर्रा में 9 से 17 दिसम्बर तक श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है। जिसमें बेमेतरा वाले कथावाचक आचार्य प्रमोद शास्त्री कथा सुनाएंगे।
पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण स्थल चर्रा में कृष्णसखा परिवार द्वारा मानव कल्याण के लिए आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में कथावाचक आचार्य प्रमोद शास्त्री मानस केशरी भागवत भूषण प्रतिदिन दोपहर1 से पांच बजे तक प्रवचन करेंगे।
आयोजक कृपाराम यादव ने बताया कि शुक्रवार को प्रथम दिवस दोपहर 12 बजे से कलश यात्रा प्रारंभ होगी, जिसमें सैकड़ों महिलाऐं एवं युवतियां, धर्मध्वजा कू साथ सम्मिलित होंगी। तीन बजे से देवस्थापना के बाद श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शंखनाद होगा ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


