धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 8 दिसम्बर। ग्राम बहिगांव वन में पारंपरिक मड़ाई मेला के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उमेश देव जनपद सदस्य एवम अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज तह नगरी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शोभा राम नेताम ने की। विशेष अतिथि के रूप में सिया राम मंडावी, तोरण नाग सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी, अशोक मंडावी पंच बहिगांव, अनिल सलाम, हारिक मरकाम, प्रभु राम नेताम, हरखा कुलदीप, पुरुषोतम गायता, सुखलाल एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उमेश देव ने कहा कि मड़ाई छत्तीसगढ़ की संस्कृति का हिस्सा है। जिसमें इष्ट मित्रों,रिश्तेदारों से भेंट के साथ-साथ इस दौड़भाग की दुनिया में कुछ अच्छे पल जीवन के यादगार के रूप में समेटने के लिए भी काम आते हैं, और यह मड़ई मेले हमारे छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन और त्योहारों का प्रतिबिंब है। श्री देव ने ग्रामीण जनों को मड़ाई की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


