धमतरी
च्वाइस सेंटर से कैमरा चुराने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
07-Dec-2022 3:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 7 दिसंबर। नगर पंचायत आमदी के कबीर च्वाइस सेंटर में चोरी करने वाला युवक पकड़ा गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
अर्जुनी पुलिस ने बताया कि बीते 1 अक्टूबर को आमदी के कबीर च्वाइस सेंटर के काउंटर में रखा काले रंग की बैग चोरी हो गई थी। बैग में कैमरा, स्टडी लाइट,चार्जर, सेल आदि था, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई गई।
प्रार्थी चम्पेश्वर साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457,380 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया। इस बीच मुखबिर की सूचना पर ग्राम कंवर निवासी धनंजय साहू को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने चोरी करना कबूल लिया। उसके पास से चोरी गए सामान जब्त किया गया। घटना में प्रयुक्त बाइक क्रमांक सीजी 05-9964 भी बरामद किया गया। आरोपी धनंजय साहू को जेल भेज दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


