धमतरी
राजयोगिनी ब्रम्हाकुमारी माधुरी बहन नहीं रहीं
04-Dec-2022 10:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 4 दिसंबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नगरी की संचालिका राजयोगिनी ब्रम्हाकुमारी माधुरी बहन का 3 दिसंबर को प्रात: 5.30 बजे निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा आज नगर में निकली।
उनकी अंतिम यात्रा में विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व विधायक पिंकी शाह, जनपद पंचायत अध्यक्ष दिनेश्वरी महेंद्र नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष नगरी आराधना नागेन्द्र शुक्ला, मदन नाग, नंद यादव सहित सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर नम आंखों से विदाई दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


