धमतरी
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर
04-Dec-2022 4:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 4 दिसंबर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धमतरी के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय परिसर कुरुद में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें व्यवहार न्यायाधीश वर्ग एक जनक कुमार हिडक़ो व्यवहार न्यायाधीश वर्ग दो सुश्री कुमुदिनी गर्ग द्वारा दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम 2016 तथा समाज कल्याण विभाग छ.ग. शासन की ओर से संचालित दिव्यांग जन से सम्बंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को असक्त जनों की अक्षमता को लेकर समाज मे जागरूकता ,समझ और संवेदनशीलता को बढ़ाने के लिये प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर अधिवक्ता रमेश पांडेय, जीवराम ध्रुवंसी, सुमन प्रकाश ठाकुर, एसपी लांबा, देवचरण साहू, जितेंद्र तेलासी, नरेश डिंगरे, पक्षकार व ग्रामीण उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


