धमतरी
एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
02-Dec-2022 3:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 2 दिसंबर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसियां में रासेयो एवं रेडक्रॉस के द्वारा गुरुवार को एड्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एड्स की जानकारी एवं बचाव संबंधी जानकारी दी गई । कार्यक्रम में रासेयो एवं रेडक्रॉस के 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में रासेयो प्रभारी नीरज सोन, रेडक्रॉस प्रभारी देवयानी सोम, यसपाल साहू, पारुल बिसेन ने भाग लिया। एड्स के फैलाव तथा सुरक्षा, बीमारी के लक्षण जैसी विद्यार्थियों की जिज्ञासा प्रश्नों का जवाब दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


