धमतरी
गट्टासिल्ली धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण
21-Nov-2022 4:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 21 नवंबर। भाजपा जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी ने गट्टासिल्ली स्थित धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बंधित कर्मचारियों से किसानों को मिलने वाली सुविधाएँ, बारदाने की उपलब्धता की जानकारी ली। किसानों को होने वाली समस्याओं की जानकारी ली जहाँ उन्होंने पाया की जगह की थोड़ी कमी है तथा धान रखने हेतु अतिरिक्त क्रांकीट निर्माण का माँग सामने आया। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शांडिल्य भी थे जिन्होंने धान खरीदी की अन्य और जानकारियाँ ली। निरीक्षण के दौरान संजय शांडिल्य, फड़ प्रभारी साहू, चित्रांश नागवंशी तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।-
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


