धमतरी
जिले के 2 स्कूलों को मिला राज्य स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार
20-Nov-2022 3:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 20 नवंबर। पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के आतिथ्य में राजधानी रायपुर में प्रदेश के 26 स्कूलों को राज्य स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें धमतरी जिले के विकासखंड कुरूद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल दर्रा और शिव सिंह वर्मा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य बी मैथ्यू, व्याख्याता विजयलक्ष्मी सिंह, सीएससी राजेश मनवानी, बीआरसी ललित सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्राचार्य बी मैथ्यू ने बताया कि शाला की कार्यशैली, अकादमिक, खेलकूद, स्वच्छता सहित सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


