धमतरी

राज्य टेनिस बाल क्रिकेट में ब्लैक पैंथर जालमपुर विजेता
20-Nov-2022 2:55 PM
राज्य टेनिस बाल क्रिकेट में  ब्लैक पैंथर जालमपुर विजेता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 20 नवंबर।
राज्य स्तरीय 5 दिवसीय टेनिस बाल क्रिकेट का 14 नवंबर को हुआ। लगातार 5 दिन मैच खेले गए।  फाइनल मैच जालमपुर मैदान में खेले गये। 

फाइनल मैच में मुख्य अतिथि द्वय संजय डागौर पार्षद महंत घासीदास वार्ड एवं शासकीय कर्मचारी अधिकारी महासंघ के जिला संयोजक दीपक शर्मा थे।

अतिथियों का स्वागत क्रिकेट आयोजन समिति के सहदेव सिंदूर संतोष जगत, दुर्गा और अमन ने पुष्प गुच्छ  /गुलदस्ता भेंट कर किया। इसके तुरंत बाद मुख्य अतिथि द्वारा मैदान में टास कराकर दोनों टीम के खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त किया गया। 

फाइनल मैच ब्लैक पैंथर जालमपुर और अधारी नवागांव की टीम के बीच हुआ। अधारी नवागांव ने पहले बैटिंग करते हुए  8 ओव्हर  में 38 रन बनाये, जबकि ब्लैक पैंथर जालमपुर की टीम ने चेस करते हुए  मात्र 6.3 ओवर में 38 रन बना दिये ।इस प्रकार ब्लैक पैंथर टीम को निर्णायक समिति ने विजेता घोषित किया।

 विजेता टीम को बड़ा कप पुरस्कार में तथा नकद राशि 11 हजार 111 सौंपा गया। मैन आफ दि सीरिज 1500 रुपए, एवम कप मुकेश नागेश तथा मेन आफ दी मैच एवम कप के प्रायोजक  गणेश प्रधान थे। 

 


अन्य पोस्ट