धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 19 नवंबर। ग्राम सांकरा निवासी मिथिलेश कीर्तिलता साहू की बेटी और तहसील साहू समाज नगरी के पूर्व अध्यक्ष धनीराम साहू अभिरन साहू की नातिन मनीषा साहू का तहसील साहू समाज ने भव्य स्वागत अभिनंदन किया।
मनीषा साहू जिसने सांसारिक मोह माया से दूर अपने जीवन को कृतार्थ करने के लिए स्वामी महावीर के पद चिन्ह पर चलकर अपने जीवन को समर्पित करते हुए जैन साध्वी की दीक्षा लेने जा रही हंै। जिसका तहसील साहू समाज ने नगरी साहू सदन में सम्मान समारोह रखकर स्वागत अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुमुक्षु मनीषा साहू ने कहा कि नगरी क ी सरस्वती शिशु मंदिर मैने पढ़ाई की यह मेरी कर्मभूमि हंै साहू समाज ने मेरे द्वारा लिए गए निर्णय को सहर्ष स्वीकार किया जिससे मेरा मनोबल और भी उत्साहित हुआ मैंने नैतिक वआध्यात्मिक शिक्षा ग्रहण कर अपने जीवन को कृतार्थ करने के लिए जैन साध्वी की दीक्षा लेने जा रही हूं आप सभी 27 व 28 तारीख को रायपुर की दादाबाड़ी में आकार मुझे आशीर्वाद प्रदान करें।
इस दौरान जिला साहू संघ के अध्यक्ष अवनेंद्र साहू तहसील अध्यक्ष पुनितराम साहू संरक्षक, सहदेव साहू उपाध्यक्ष, अनराज साहू, कौशल देवी साहू, पुर्व जिला उपाध्यक्ष हृदय साह,ू खरतुली परिक्षेत्र अध्यक्ष ललित चौधरी, सचिव सुभाष साहू, पेमंत साहू, बलदेव साहू, पेमन साह,ू टिकेश्वर साह,ू परिक्षेत्रीय अध्यक्ष गण मनहरण साहू , राजकुमार साहू , लक्ष्मण सिंह साहू , लालसिंग साहू, जयकृष्ण साहू, जन्मेजय साहू, प्रदीप साहू, नेमसिंह साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष माहेश्वरी साहू, सुलोचना साहू, कमला साहू, कीर्तिलता साहू, चेलेश्वरी साहू, तामेश्वरी साहू, अनुसुईया साहू समाज के वरिष्ठ जन ए एल बनपेला रमेश साहू, खींजन लाल साहू,विरेंद्र साहू, यदुराज प्रकाश साहू, लेखाराम साहू, रविशंकर साहू, अजय साहू, गोवर्धन साहू, महेश साहू,साधुराम साहू, भुपेंद्र साहू, भूपेश साहू सहित परिवार से दादी ललिता साहू,परदादी बुधीया साहू,चाची होमरिका साहू उपस्थित रहे।


