धमतरी

मंडी अध्यक्ष ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन
19-Nov-2022 4:15 PM
मंडी अध्यक्ष ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 19 नवंबर।
शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत ग्राम कातलबोड़ में मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, जिलापंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर ने लाखों की लागत वाली विकास योजनाओं का भूमिपूजन किया । 

कुरुद विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत कातलबोड में   मंडी निधि 25.58 लाख से बनने वाले खाद्य गोदाम, सह कार्यालय का भूमिपूजन मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर ने किया। जिला पंचायत धमतरी सभापति तारिणी चन्द्राकर ने 15 वें वित्त की राशि1.50 लाख रुपए से शीतला मंदिर प्रवेश द्वार के लिए भूमिपूजन किया गया ।
 

इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि नीलम चन्द्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के 80 प्रतिशत किसानों के हित को ध्यान में रखकर काम कर रहे है। राज्य सरकार के एक लाख करोड़ रुपए के बजट में से राजीव न्याय योजना के तहत 26 हजार करोड़ रुपए सीधे किसानों के खातों में डाला जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का अल्पकालीन कृषि ऋण माफ किया गया।  इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है। 

मंडी अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने आगे बताया कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए इस संकल्प के साथ सरकार सभी लोगों को राशन प्रदान कर रही है। 

इस अवसर पर जनपद सभापति रविंद्र साहू, नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर, मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, ब्लाक अध्यक्ष आशीष शर्मा, युकां अध्यक्ष देवव्रत साहू, चंद्रहास श्रीवास, इंद्रजीत दिग्वा, रामगुलाम पटेल, विकास साहू, कामराय साहू, नरसिंह ठाकुर, गोविंद, हरीश, नरपत साहू, ओपी साहू, देवराय, टिकेश्वर साहू, तोषराम, भागीरथी, तोमन, सेवकराम, रामप्रसाद, प्यारीबाई, कुसुमलता, खुशबू साहू, कंचन नागरची , किशन, रमेश, संतोष, देवसिंग, बसंत, पूर्णिमा, रूखमणी, शांति, केवरा, तामेश्वरी, विमला, टूलेंद्र साहू, चंद्रहास पटेल, शेखन साहू आदि उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट