धमतरी
संकुल समन्वयक की समझाइश पर प्रदर्शन खत्म
48 घंटे बाद दोबारा तालाबंदी की चेतावनी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 19 नवंबर। प्राथमिक स्कूल टांगापानी में 2 शिक्षक की कमी को लेकर पालकों ने शुक्रवार को भी प्रदर्शन किया। संकुल समन्वयक स्कूल आकर पालकों को समझाया। 48 घंटे के अंदर शिक्षक की व्यवस्था करने की सहमति बनी, इसके बाद पालकों ने प्रदर्शन खत्म किया। बच्चों को स्कूल के अंदर पढऩे भेजा। चेताया है कि मांग पूरी नहीं होने पर 21 नवंबर को दोबारा तालाबंदी करेंगे।
पालकों के मुताबिक प्राथमिक स्कूल टांगापानी का भवन 58 साल पुराना है। जहां आदिवासी वर्ग के 32 बच्चे दर्ज हैं। स्कूल में साल 2008 से सहायक शिक्षक प्रेमचंद सारंग पदस्थ है। आए दिन स्कूल से अनुपस्थित रहते है और स्कूल नशे में आते है। शिक्षक प्रेमचंद सारंग पर यह आरोप लगने के बाद डीईओ बृजेश वाजपेई ने उसे निलंबित कर दिया। अब स्कूल में सिर्फ एक शिक्षक गोदावरी साहू ही बच गई। शुक्रवार को पढ़ाने आई, तो पालकों ने उसे भी वापस लौटने कहा। स्कूल का ताला ही नहीं खोला। संकुल समन्वयक की समझाइश के बाद दोपहर करीब 12.30 बजे प्रदर्शन खत्म हुआ। पालकों ने स्कूल का ताला खोला।


