धमतरी

‘‘रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ’’
17-Nov-2022 2:36 PM
 ‘‘रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ’’

नगरी, 17 नवंबर। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में दिनांक 14 नवंबर को रेड रिबन एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के तत्वाधान में प्रभारी प्राचार्य आर.आर.मेहरा, के मार्गदर्षन एवं रेड रिबन ब्लॉक समन्वयक कौशल नायक के निर्देशन एवं लोकेश्वरी राठिया के सहसंयोजन में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं हेतु रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
 

जिसका शीर्षक ‘‘रक्तदान एवं उसका महत्व’’ रखा गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. दीपा देवांगन, हितेशा नंद ठाकुर, मोहित कुमार एवं लालमन बेरवंश ने प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में नंदनी साहू (एम.एस.सी.-3 सेम.) तथा युक्ता राजपूत (बी.एस.सी.-3) ने क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं भाषण प्रतियोगिता में पायल देवांगन (बी.एस.सी.-3) प्रथम एवं नोमीशरण (एम.एस.सी.-3 सेम.) द्वितीय स्थान पर रहे। 
 उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को रक्तदान हेतु प्रेरित करना था। कार्यक्रम का समापन प्रभारी प्राचार्य आर.आर.मेहरा के करकमलों द्वारा पुरस्कार वितरण पश्चात् किया गया।
 


अन्य पोस्ट