धमतरी

प्रोविडेंस इंग्लिश स्कूल में बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
15-Nov-2022 4:03 PM
प्रोविडेंस इंग्लिश स्कूल में बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 15 नवंबर।
प्रोविडेंस इंग्लिश स्कूल नगरी में बाल दिवस के अवसर पर स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया। 

 इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए संस्था के प्रमुख विकल गुप्ता ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डाला एवं सभी छात्र छात्राओं को आत्मनिर्भर बनते हुए अपने लक्ष्यों का निर्धारण करने के लिए कहा लक्ष्यों का निर्धारण करना ही सफलता की कुंजी हंै।  अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने के लिए पढ़ाई में जुट जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन हेमराज हिरवानी एवं आभार प्रदर्शन संस्था के प्राचार्य  सुनीता कश्यप ने किया। प्रमुख रूप से बनवाला साहू, डी. मोहन एस. वर्मा, संगीता साहू, एचआर हिरवानी, वैभव सोनी, थामेश्वरी साहू, महेश्वरी साहू, अनीता कश्यप, शादियां बेगम, देवकी साहू, कुमारी चित्रलेखा, एवं भरत यादव की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र- छात्राओं को पारितोषिक वितरण किया गया।

 


अन्य पोस्ट