धमतरी
नवोदय विद्यालय के फिट इंडिया कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर
15-Nov-2022 3:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 15 नवंबर। जवाहर नवोदय विद्यालय कुरूद में फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत अंतर्सदनीय वॉलीबॉल और खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को हुआ। जिसमें कलेक्टर एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पीएस एल्मा शामिल हुए। उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।
संस्था के प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 6वीं से 12वीं तक कुल 515 विद्यार्थी यहां अध्ययनरत हैं। सोमवार को कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से रू-ब-रू होकर उनसे चर्चा की। विद्यालय परिसर में आवश्यकताओं व मांग की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने 3 नवीन कक्ष का निर्माण करने सहायक अभियंता को निर्देश दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


