धमतरी

दिनदहाड़े घर में घुसकर जेवर पार
13-Nov-2022 3:17 PM
दिनदहाड़े घर में घुसकर जेवर पार

धमतरी, 13 नवंबर। करेली बड़ी में एक अज्ञात चोर ने दोपहरी में सोने-चांदी गहने पर हाथ साफ कर दिया। इससे पीडि़त परिवार सकते में आ गया। अज्ञात चोर ने बहू के अलमारी से करधन, पायल, मंगलसूत्र, झुमका, बिछिया को चोरी कर ली है।
पुलिस ने बताया कि चोरी पूरन सिन्हा पिता सखा सिन्हा के करेली बड़ी निवासी के यहां हुई में हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 1 बजे को ससुर पूरन सिन्हा खेती कार्य के लिए खेत गया था। घर में सास और बहू थी,जो दोपहर को आंगनबाड़ी स्वास्थ्य जांच के लिए चली गई। घर का मुख्य दरवाजे में संकल लगाकर चले गए। जल्दबाजी में घर के अंदर कमरे का दरवाजा बंद भी नहीं किया था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने बाहर से सांकल खोलकर कमरे में प्रवेश किया और आलमारी में रखा सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद अलमारी में वापस चाबी रखकर चोर फरार हो गया। चोर ने करीब 80 हजार रुपए का गहना चुरा ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
 


अन्य पोस्ट