धमतरी
नगरी, 8 नवंबर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में भारत जोड़ो पदयात्रा के संबंध में सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कुकरेल में रविवार 6 नवंबर को ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन जिसमें ब्लॉक के जोन प्रभारी सेक्टर प्रभारी एवं बूथ प्रभारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए ।
कार्यक्रम को डॉ.लक्ष्मी ध्रुव विधायक सिहावा एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण,मोहन लालवानी अध्यक्ष नि:शक्तजन आयोग छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के अध्यक्ष शरद लोहाना द्वारा अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य एवं उसके तहत कार्यकर्ताओं की भूमिका के बारे में अवगत कराया एवं छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भारत जोड़ो पदयात्रा के माध्यम से जन जन तक पहुंचा कर केंद्र सरकार की कुरीतियों की जानकारी जन जन तक पहुंचाने कार्यकर्ताओं को जानकारी दिया गया।
उक्त अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुकरेल अखिलेश दुबे, नारद ध्रुव,करण चंद्राकर, चंद्रकला नेताम, संतोषी साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के अध्यक्ष भूषण साहू, रूद्रप्रताप नाग, अख्तर खान, छबिलाल सिन्हा,माखन भरेवा, यालेश सिन्हा, तुकाराम साहू,नोहर नेताम, मदन कुंजाम,चेतन ध्रुव, मयंकेश्वर, धनी राम,भुनेश्वर, रादेश्यम, मनराखन निषाद, बंशी लाल, परदेशी, मनोहर, सुखराम,अशोक साहू,संतोष यादव, महंत राम, मिनेश,पुष्पा ध्रुव, किरण ध्रुव, कुंजल सिंह ठाकुर, चंद्रकिरण नेताम आदि उपस्थित थे।