धमतरी

भाजपा महिला मोर्चा 11 नवंबर को बिलासपुर में करेंगी प्रदर्शन, मंडल स्तर पर बैठक
07-Nov-2022 4:10 PM
भाजपा महिला मोर्चा 11 नवंबर को बिलासपुर में करेंगी प्रदर्शन, मंडल स्तर पर बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 7 नवंबर।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के आह्वान पर 11 नवंबर को बिलासपुर महतारी हुंकार रैली निकाली जाएगी। कार्यक्रम के तैयारी के संबंध में महिला मोर्चा कुकरेल मंडल की बैठक एवं जागरूकता रैली, पाम्पलेट वितरण एवं पोस्टर चिपकाने का कार्य किया।

कुकरेल मंडल महिला मोर्चा की बैठक एवं जन जागरूकता अभियान में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. बीथिका  विश्वास मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार जिस प्रकार जनता के साथ छलकर विभिन्न प्रकार के लोकलुभावन वादों के बदौलत कांग्रेस पार्टी सत्ता आई, लेकिन धरातल पर किसी भी प्रकार की वादों पर अमल नहीं किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं के साथ बड़े-बड़े वादे करके उन्हें छलने का काम किया है। उन्होंने एक हाथ में गंगाजल और दूसरे हाथ में जन घोषणा पत्र लेकर डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के पावन धरा पर जन घोषणा पत्र पढ़ा था। पूर्ण शराबबंदी, महिला स्व सहायता समूह की बहनों का कर्जा माफी, विधवा एवं वृद्धा पेंशन वृद्धि, बेरोजगारी भत्ता महिला सुरक्षा एवं कई प्रकार की लोकलुभावन वादे किए । जिसमें से किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। उल्टा रेडी टू ईट को निजीकरण कर कार्यरत महिलाओं को बेरोजगार बनाया। लूट, हत्या, चोरी, दुष्कर्म जैसे जघन्य घटनाएं महिलाओं के साथ घटित हो रही है। राज्य में असंतोष एवं असुरक्षा की भावना है। करीब 1 लाख की संख्या में प्रदेशस्तर पर बिलासपुर में 11 नवंबर को महिलाओं की आवाज को बुलंद करने महतारी हुंकार कार्यक्रम होगा।

बैठक में प्रभारी जिला महामंत्री मोनिका देवांगन, मंडल अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर, ईश्वरी नेताम, महेंद्र नेताम, दिनेश्वरी नेताम, चंद्रकला साहू, रितिका यादव,  त्रिवेणी विश्वकर्मा सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।


अन्य पोस्ट