धमतरी

मॉक ड्रिल, सायरन बजाकर बाढ़ से बचाव की तैयारी
05-Nov-2022 3:03 PM
मॉक ड्रिल, सायरन बजाकर बाढ़ से बचाव की तैयारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी,  5 नवंबर। 
जिले में बाढ़ आपदा से बचाव के लिए करेठा स्थित महानदी किनारे एनडीआरएफ और होमगार्ड की टीम ने मॉक ड्रिल किया। रिहर्सल के दौरान सुबह साढ़े 8 बजे जल संसाधन विभाग द्वारा सायरन बजाकर बाढ़ की सूचना दी गई और जिला कार्यालय को पत्र भेजा गया।

इसके बाद सुबह पौने 9 बजे कोटवार ने बाढ़ प्रभावित गांव करेठा में मुनादी कराई गई। साथ ही तहसीलदार ने भी संबंधित गांव पहुंचकर स्पीकर के जरिए घोषणा की। इसके बाद सुबह नौ बजे सभी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्राम के लोगों को नजदीक में अस्थायी तौर पर बने तात्कालिक राहत शिविर में पहुंचने कहा गया। इस दौरान मेडिकल टीम, एम्बुलेंस इत्यादि भी रवाना हुए। मॉक ड्रिल में शारीरिक रूप से कमजोर, बीमार और बच्चों को कंधों पर उठाकर बाढ़ आपदा राहत वाहन में बिठाया गया। सुबह दस बजे ग्रामीणों को बाढ़ आपदा वाहन के जरिए रुद्री स्थित बाढ़ राहत केंद्र में पहुंचाया गया। सुबह साढ़े 10 से दोपहर डेढ़ बजे तक रुद्री बैराज में राहत गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके तहत पानी में डूब रहे पांच ग्रामीणों को रेस्क्यू कर बोट के जरिए बाहर लाया गया। साथ ही उन्हें प्राथमिक उपचार मुहैया कराई गई। इसके बाद भोजन की व्यवस्था की।
 


अन्य पोस्ट