धमतरी
धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण
04-Nov-2022 6:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 4 नवंबर। कृषि उपज मंडी नगरी के धान खरीदी स्थल पर धान खरीदी व व्यवस्था का निरीक्षण भाजपा मंडल नगरी के कार्यकर्ताओं ने किया। इस मौके पर नरेंद्र नाग, गुरु प्रसाद साहू, कमलेश निर्मलकर, हरीश सारवा, अनिरुद्ध साहू, विकास जैन, राजू पटेल सहित किसान बंधु उपस्थित थे।
सिहावा में धान खरीदी शुरू
नगरी, 4 नवंबर को धान उपार्जन केंद्र सिहावा में धान खरीदी का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेसी द्वय भानेन्द्र ठाकुर के मुख्य आतिथ्य एवं रामभरोसा साहू की अध्यक्षता में हुआ। अतिथियों एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों ने विधिवत पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी समिति के उपाध्यक्ष महेंद्र धनुसेवक, अंजोर सिंह निषाद,टेश्वर ध्रुव,आसिफ खान, पिंकी यदु, यशवंत नाथ सहित किसान भाईयों की उपस्थिति रही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


