धमतरी
भूपेश राज में किसान खुशहाल-मनोज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 1 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर राज्य सरकार की न्याय योजना के तहत धान खरीदी केंद्र घुटकेल में पारंपरिक रूप से मांझी मुखिया गायता पटेल, जनप्रतिनिधियों व किसानों की उपस्थिति में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मनोज साक्षी सदस्य जिला पंचायत धमतरी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामसिंह समरथ ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी ने कहा कि भूपेश राज में किसान खुशहाल है। प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से किसानों के हित में काम कर रही है। प्रदेश की भूपेश सरकार किसानों का धान 2500 रू प्रति क्विंटल की दर से खरीदी कर उनके मेहनत का पूरा हक दे रही है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद किसानों का कर्जा माफ किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी कैलाश जैन, प्रफुल्ल सिंह समरथ, बीरेंद्र यादव, राजेश समरथ, दुले राम, सोनराज वट्टी, रमेश यादव, चैत राम, श्यामलाल, गणेश दास, सुरेश निषाद, राजू मरकाम बोराई, भवंर सिंह, सुरेंद्र साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


