धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 1 नवंम्बर। आदिवासी हल्बा समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ गढ़ सिहावा नगरी का द्वितीय देवारी मिलन समारोह हल्बा शक्ति सदन डिहिपारा वार्ड नंबर 1 नगर पंचायत नगरी में डॉ. के एस शांडिल्य के मुख्य आतिथ्य, डॉ. सुरेश नाग की अध्यक्षता तथा के आर बोर्घरिया अध्यक्ष हल्बा समाज, प्रयाग बिसेन, धु्रव कुमार कश्यप, हृदय लाल नाग, उमेश देव, हुलास सोम, जे वी नाग, फुलेश्वरी कश्यप, जगतराम नाग के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर देवेश सूर्यवंशी, नेमीचंद देव, ओमप्रकाश देव, डिकेश्वर चिंडा, द्रोण कंचन, किशोर कश्यप, संजीव नाग, नरेंद्र नाग, केशव अग्रवानी, तोरण नाग, यतीन्द्र गौर, महेंद्र बोर्झा, नत्थे सिंह बिसेन,भानु देव, कंचन सूर्यवंशी, केसर कश्यप, लोचन कश्यप, महेश सूर्यवंशी एवं अन्य सामाजिक कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. शांडिल्य ने समाज के विकास में कर्मचारियों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाज का अभिन्न अंग माना तथा समाज के युवा,महिलाओ, जवानों एवं किसानों के विकास हेतु कार्य करने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश नाग के अध्यक्षीय उद्बोधन के अलावा के आर बोर्घरिया, प्रयाग, बिसेन, किशोर कश्यप, द्रोण कंचन,धु्रव कश्यप, महेंद्र बोर्झा ने समाज के विकास के पहलुओं पर अपने विचार रखे। हृदयलाल नाग ने स्वागत भाषण, नेमिचंद देव ने धन्यवाद ज्ञापन तथा ओमप्रकाश देव ने मंच संचालन का कार्य किया।


