धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 29 अक्टूबर। झरिया कुंभकार समाज सिहावा क्षेत्र द्वारा ग्राम कसलोर, बांधपारा, सोंडूर में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ इष्ट देवता की पूजा-अर्चना कर किया गया। ततपश्चात् सभापति के लिए मन्नू लाल प्रजापति को मनोनीत किया गया। पूर्व केंद्रप्रधान ओंकर प्रसाद प्रजापति गट्टासिली एवं उपाध्यक्ष मनोज प्रजापति ने पद मुक्त होकर , नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पदभार देकर अध्यक्ष कमलेश प्रजापति, उपाध्यक्ष गजेंद्र प्रजापति, सचिव सुरेश प्रजापति, सोहन प्रजापति कोषाध्यक्ष, एवं मनोनीत सदस्य त्रिलोक प्रजापति का गुलाल अबीर और पुष्पहार से स्वागत अभिनंदन किया गया।
साथ ही पंचों, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष इंद्रेश घाटे के द्वारा पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन कर उपस्थित स्वजातीय बंधुओं एवं माताओं-बहनों ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। तत्पश्चात पूर्व महामंत्री अखिलेश प्रजापति, अध्यक्ष कमलेश प्रजापति, सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने समाज के विकास के लिए संबोधित किया।
इसके बाद सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और समाज को संगठित होकर रखने एवं शासन के योजनाओं का लाभ लेने संबंधित कई पहलुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन सह सचिव सोहन प्रजापति ने किया एवं आभार प्रदर्शन मनोज प्रजापति ने किया।
कार्यक्रम में कुंभाकार सामाज के वरिष्ठ भुवन प्रजापति, बलि राम, गणेश प्रजापति, संतोष प्रजापति, वीर सिंह, श्याम लाल, राम भुवन आदि साथ ही महिला प्रकोष्ठ से चमेली प्रजापति, सरोज बलीराम प्रजापति, कौशिल्या प्रजापति, प्रमिला आदि काफी संख्या में स्वजातीय भाई-बहन उपस्थित थे।


