धमतरी

एकलव्य मैदान में मनेगा राज्योत्सव, नोडल अधिकारी सीईओ ने तैयारी देखी
28-Oct-2022 3:21 PM
एकलव्य मैदान में मनेगा राज्योत्सव, नोडल अधिकारी सीईओ ने तैयारी देखी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 28 अक्टूबर।
  जिले में छत्तीसगढ़ राज्य का स्थापना दिवस 1 नवंबर को मनाया जाएगा। मुख्य समारोह एकलव्य खेल मैदान में आयोजित होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने कलेक्टर पीएस एल्मा ने जिपं सीईओ प्रियंका महोबिया को नोडल अधिकारी बनाया है। उन्होंने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

विभागीय अफसरों को जरूरी निर्देश देकर तैयारी पर गंभीरता से काम करने चेताया है। विभिन्न विभाग के अफसरों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य समारोह में सांस्कृतिक नृत्य भी देखने को मिलेगी। गुरूवार को दोपहर करीब 1 बजे सीईओ प्रियंका महोबिया ने सभी जि़ला स्तरीय अधिकारियों के साथ एकलव्य खेल मैदान पहुंची। उन्होंने मुख्य गेट, अन्य द्वार, अतिथियों की बैठक व्यवस्था, मंच, माइक, साज- सज्जा, सफाई, विभागीय स्टॉल, अन्य व्यवस्था का निरीक्षण किया। आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दी। निरीक्षण के दौरान एएसपी मेघा टेंभुरकर, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इन विभाग के अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
राज्योत्सव को धूमधाम से मनाने कलेक्टर पीएस एल्मा ने 22 अक्टूबर को ही विभिन्न विभाग के अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी है। पीडब्ल्यूडी, नगर निगम धमतरी, शिक्षा विभाग, आबकारी विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आदिवासी विकास विभाग सहित अन्य विभाग के अफसरों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।


अन्य पोस्ट