धमतरी

अफसरों की टीम ने किया फसल कटाई का प्रयोग
10-Oct-2022 3:14 PM
अफसरों की टीम ने किया फसल कटाई का प्रयोग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 10 अक्टूबर।
जिले में धान की फसल पककर कटाई के लिए अब तैयार हो गई है। अगले कुछ दिनों में इसकी कटाई शुरू हो जाएगी। इसके पहले जिला प्रशासन ने राजस्व, कृषि और बीमा कंपनी के अधिकारियों की मौजूदगी में फसल कटाई का प्रयोग किया।

खरीफ सीजन में इस साल करीब 1.40 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसल लगाई गई है। इस साल बारिश ने साथ भी दिया, जिसके चलते धान की फसल लहलहा रही हैं। फसल कटाई के पूर्व जिला प्रशासन ने मौसम खरीफ वर्ष-2022 की फसल कटाई एग्री एप के माध्यम से प्रयोग कटाई की। पीएमएफबीवाय के तहत वनांचल तुमाबुजुर्ग तहसील धमतरी में धान असिंचित फसल का फसल कटाई का प्रथम प्रयोग सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख परमेश्वर भुआर्य के साथ राजस्व निरीक्षक, एडीओ, आरएईओ, पटवारी, बीमा कंपनी की टीम व कृषकों की उपस्थिति में फसल कटाई कार्य संपादित की गई। राजव निरीक्षक दीपचंद भारती, टीवन नागरर्ची, एडीओ मंडावी, तुलसीराम साहू, दुष्यंत कौशिक बीमा कंपनी व उनकी टीम मौके पर मौजूद रहे। 


अन्य पोस्ट