धमतरी

कुरुद-भखारा में निकली भारत जोड़ो पदयात्रा
10-Sep-2022 3:18 PM
कुरुद-भखारा में निकली भारत जोड़ो पदयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 10 सितंबर।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर कुरुद विधानसभा के कांग्रेसी नेताओं ने भी अलग अलग पदयात्रा निकाली।

गुरुवार को देश में शांति, सद्भाव, भाईचारा, देशप्रेम की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से कुरुद में भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई। जो कांग्रेस भवन से शुरू होकर गांधी चौक ,चंडी मंदिर ,थाना चौक ,सरोजिनी चौक ,कारगिल चौक ,संजय नगर ,तहसील रोड़ ,नया बाजार, सहित विभिन्न वार्डो का भ्रमण किया गया। इस बीच नीलम चन्द्राकर, तपन चंद्राकर, आशीष शर्मा, मनीष साहू आदि ने केंद्र सरकार की विफलताओं और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

इसी क्रम में भखारा ब्लॉक के कांग्रेसी नेताओं ने भी  एक दिवसीय पदयात्रा ग्राम कोसमर्रा से ग्राम बगदेही तक की। मुकेश कोसरे, भरत नहर, लक्ष्मीकांता हेमंत साहु, विनोद साहु, होमेंद्रा साहु, राजू साहू आदि नेताओं ने यात्रा के उद्देश्य के बारे में ग्रामीणों को बताया।

 


अन्य पोस्ट