धमतरी

42 दूकानों की तलाशी, प्रतिबंधित सामग्री जब्त, 32 हजार 500 जुर्माना वसूला
26-Aug-2022 3:57 PM
42 दूकानों की तलाशी, प्रतिबंधित सामग्री जब्त, 32 हजार 500 जुर्माना वसूला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 26 अगस्त।
केंद्र एवं राज्य सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन कर दिया है। बावजूद कुछ व्यापारी नहीं मान रहे।  नगर निगम पहले जागरूक और जब्ती की कार्रवाई  कर समझाइश दी, लेकिन कुछ लोगों द्वारा अभी भी बैन सामग्रियों बेच रहे। उपयोग लगातार किया जा रहा था। ऐसे लोगो पर अब सख्ती दिखाते हुए निगम टीम ने जांच-पड़ताल किया।

आज सुबह करीब 10 बजे महालक्ष्मी काम्प्लेक्स के सामने झूलेलाल ट्रेडर्स में छापा मारा। करीब 50 हजार का 20 कॉर्टून डिस्पोजल जब्त किया है।
25 अगस्त को अलग-अलग 42 प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्रवाई कर प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त किया। 32 हजार 500 का चालानी कार्यवाही कर सामान जब्त किया। कार्रवाई में नोडल अधिकारी कामता नागेंद्र, राजस्व अधिकारी निखिल चंद्राकर, स्वास्थ्य अधिकारी सचिंद्र थवाईत, मिशन मैनेजर शशांक मिश्रा, आशीष शर्मा सहित निगम की टीम उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट