धमतरी

दहेज का सामान चोरी, 2 गिरफ्तार
22-Aug-2022 9:28 PM
दहेज का सामान चोरी,  2 गिरफ्तार

धमतरी, 22 अगस्त। घर की छत के कमरे में रखा विवाहिता के दहेज में आए बर्तन और अन्य सामानों की चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दहेज के बर्तन देखकर पड़ोसी की नीयत डोल गई थी। चोरी के आरोप में पुलिस ने पड़ोस के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

भखारा थाना प्रभारी शंकर नवरत्न ने बताया कि अमलीडीह निवासी करण सिंह के घर के ऊपर छत के कमरे में शादी में मिले दहेज के सामानों को रखा गया था। कमरछठ के दिन पूजा के लिए परात की जरूरत पड़ी तो ऊपर जाकर देखा तो दहेज के बर्तनों को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। इसकी रिपोर्ट खम्मन सिंह ने 20 अगस्त को भखारा थाना में दर्ज करवाई। रिपोर्ट पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच- पड़ताल की। शंका के आधार पर पड़ोसी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। पूछताछ पड़ोसी मनोज कुमार 37 वर्ष एवं उमेंद्र ने चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया। दोनों के कब्जे से दहेज के बर्तन और अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया।
 


अन्य पोस्ट