धमतरी
महिलाओं का सम्मान
19-Aug-2022 2:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 19 अगस्त। वृंदावन के भागवत कथा वाचक कृष्ण भक्त, गौ सेवक आचार्य श्रीकांत त्रिपाठी एवं उनकी पुत्री शीघ्रता त्रिपाठी को वृंदावन में धर्मशाला की स्थापना एवं गौ सेवा के लिए आल इंडिया लीनेस क्लब की अध्यक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन जानकी गुप्ता ने 15 अगस्त को तिरंगा व मोमेंटो से सम्मानित किया। अध्यक्ष जानकी गुप्ता ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव, आत्म निरीक्षण का भी विषय है, हमें अपने देश को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी को अपनाना होगा।
उन्होंने कहा कि प्रकृति - पर्यावरण के अंधाधुंध शोषण और दोहन को हमें रोकना होगा। देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए शांति और व्यवस्था बनाये रखने में शासन और प्रशासन का सहयोग करें। सभी धर्म के लोग मिलकर आपसी भाईचारे को बनाए रखे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


