धमतरी

कांग्रेस जनता के साथ न्याय करने में असफल साबित- कश्यप
30-Jul-2022 3:06 PM
कांग्रेस जनता के साथ न्याय करने में असफल साबित- कश्यप

भाजयुमो ने पोस्टर लगाकर कांग्रेस सरकार को घोषणा पत्र के वादे याद दिलाए

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 30 जुलाई। भा
जपा युवा मोर्चा मंडल बेलर के द्वारा बेलरगांव, घटुला, पावदार,उमरगांव, गढड़ोगरी,बिरगुड़ी में कांग्रेस के घोषणापत्र के वादे पूरा नहीं करने पर पोस्टर लगाए। इसमें बेरोजगारी भत्ता के वादे को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।उन्होंने कहा है कि विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस द्वारा अपने घोषणा पत्र में बेरोजगारों को भत्ता देने तथा रोजगार देने की बात को प्रमुखता से शामिल किया था। लोक लुभावने वादे किए। सत्ता में आते ही अपने वादे को भुल गए। इस याद दिलाने एवं घोषणा पत्र को पूरा कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के द्वारा प्रदेश के आह्वान पर मंडलो में पोस्टर लगाएं जा रहे है।इसी अभियान के तहत गांवों के हृदय स्थल से विभिन्न सार्वजनिक जगह तथा प्रतिष्ठानों में बेरोजगारों की व्यथा बताते हुए पोस्टर लगाना प्रारंभ किया गया।

बेलरगांव मडंल अध्यक्ष अकबर कश्यप ने कहा कि कांग्रेस जनता के साथ न्याय करने में असफल साबित हो गई है।उसे जनहित के रास्ते को अपना कर चलने के लिए हम लोकतांत्रिक पद्धति से बाध्य कर देंगे।
इस मौके पर जिला महामंत्री प्रकाश बैस,जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, मडंल उपाध्यक्ष एवं नगरी जनपद सांसद प्रतिनिधि,अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष महेन्द्र नेताम,पूर्व मडंल अध्यक्ष शेखर अडील, मंडल महामंत्री राकेश चौबे, जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, युवा मोर्चा मडंल अध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, युवा मोर्चा महामंत्री लिलेश प्रजापति, चुममन साहू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मोनू साहू,युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी केशान्त गुप्ता, सौरभ चौहान, करण सेन, नोमेशवर साहू,अजय नाग सहित मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट