धमतरी

हरेली महोत्सव में साहू संघ ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
26-Jul-2022 3:30 PM
हरेली महोत्सव में साहू संघ ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 26 जुलाई। 
साहू समाज युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग व  परिक्षेत्र साहू समाज मौरीखुर्द व ग्रामीण साहू समाज कुहकुहा के संयुक्त तत्वावधान में हरेली महोत्सव एवं वृहद वृक्षारोपण का आयोजन कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
कुहकुहा में रविवार को हुए हरेली महोत्सव में साहू संघ प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंग साहू, छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू, कुरुद जनपद अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू सहित प्रदेश, जिला,  तहसील एवं ग्रामीण पदाधिकारी शामिल हुए। मंच से अतिथियों ने समाजिक एकता पर जोर देते हुए साहू संगठन को मजबूत और कारगर बनाने का आह्वान किया।

जनपद अध्यक्ष श्रीमती साहू ने कहा कि समाज के साथ-साथ हमें पर्यावरण का भी ध्यान रखना होगा। वृक्ष पुत्र के समान होता है, इसलिए रोपे गए पौधे की रक्षा करना हम सबका दायित्व है। जनपद अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में त्यौहारों की शुरुआत हरेली पर्व से होता है। अपनी इसी छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने 28 जनवरी को राजधानी से लेकर गांव तक हरेली पर्व धूमधाम से मनाने का ऐलान किया है।
कार्यक्रम में मालकराम साहू, ओशाराम, लखन लाल, पोषण, तीरथ, गौतम, सोमप्रकाश, उत्तम, ठाकुर राम साहू सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग शामिल हुए।


अन्य पोस्ट