धमतरी

क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने ठाकुर
24-Jul-2022 3:46 PM
क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने ठाकुर

कुरुद, 24 जुलाई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय स्क्रीनिंग कमेटी की अनुशंसा पर धमतरी जिला के कुरूद विकास खण्ड से वीरेंद्र सिंह ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।  
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने छत्तीसगढ़ में जिला इकाईयों के गठन हेतु प्रदेश पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में रथ यात्रा विभिन्न राज्यों से होकर सितम्बर में छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। रथ यात्रा के स्वागत में अधिक से अधिक पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शामिल होने की अपेक्षा किया गया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के लिए श्री ठाकुर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तंवर, उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, महामन्त्री  अनिल सिंह चंदेल, प्रदेश अध्यक्ष राणा प्रेम कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरविन्द सिंह का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ इकाई से जुडऩे के लिए समाज के व्यक्तियों को  गूगल फॉर्म लिंक, एवं व्हाट्सएप लिंक में अपनी जानकारी भेजनी होगी। जांच उपरांत जिला पदाधिकारियों की चयन सूची अनुमोदनार्थ राष्ट्रीय कार्यालय को भेजी जाएगी।
 


अन्य पोस्ट