धमतरी

भाजपा महिला मोर्चा ने किया कोटेश्वर धाम में पौधरोपण
20-Jul-2022 3:31 PM
भाजपा महिला मोर्चा ने किया कोटेश्वर धाम में पौधरोपण

नगरी, 20 जुलाई। भाजपा नगरी मंडल की महिला मोर्चा ने श्रवण मास के प्रथम सोमवार को भगवान कोटेश्वर महादेव का गंगाजल, नर्मदा जल, क्षिप्रा जल एवं महानदी के पावन जल से भगवान कोटेश्वर महादेव का अभिषेक कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख, समृद्धि की कामना किया।

महिला मोर्चा ने कोटेश्वर धाम में वृक्षारोपण भी किया बेल, अनार और अमरुद के पेड़ लगा कर जनता में पौधरोपण करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं किसान मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, जिला मंत्री राजेन्द्र गोलछा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रतिमा देवांगन, मंडल अध्यक्ष सुलोचना साहू, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, उपाध्यक्ष रामेश्वरी साहू, महामंत्री हेमलता यादव,चेलेश्वरी साहू,पार्षद विनिता कोठारी एवं चित्रांश नागवंशी उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट