धमतरी
ट्रस्ट द्वारा की जा रही व्यापक तैयारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 20 जुलाई। कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट देऊरपारा सावन महोत्सव के व्यापक तैयारी में जुटी हुई है, सावन मास प्रारंभ होते ही अंचल सहित बस्तर ओडिशा के शिव भक्त कांवरियों का जत्था महानदी व बालका के संगम से जल लेने कर्णेश्वर आना प्रारंभ हो जाता है।
सावन के दूसरे सोमवार से श्रद्धालुओं की व्यापक भीड़ रहती है, ट्रस्ट द्वारा बैठक कर मन्दिर की सजावट सहित प्रमुख मार्ग से मन्दिर परिसर होते संगम स्थल तक विद्युतीकरण कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पिछले मेला महोत्सव के आय व्यय का ब्यौरा पदाधिकारिओं ने प्रस्तुत किया, जिसका अनुमोदन सर्वसम्मति से हुआ। मुख्य मार्ग से मन्दिर परिसर तक नव निर्मित सडक़ के दोनों ओर पौधरोपण किया जाएगा, जिसके लिए सदस्यों को प्रभार सौंपे गए। कांवरियों के सुविधाओं के मद्देनजर मन्दिर परिसर के पास शेड निर्माण करवाया जायेगा। श्रद्धालुओं के लिये बोल बम सेवा समिति विशाल भंडारा का आयोजन कर रही है। बैठक में प्रमुख रूप से ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता, संरक्षक कैलाश पवार कोशाध्यक्ष निकेश ठाकुर, सचिव ललित शर्मा, नागेन्द्र शुक्ला, कलम सिंह पंवार, रवि दुबे, मोहन नाहटा, प्रकाश बैस, के एस श्रीमाली भरत निर्मलकर, प्रेमलता नागवंशी, आलोक सिन्हा योगेश साहू, गगन नाहटा मोहन पुजारी, छबि ठाकुर, महेंद्र कौशल, किशन गजेंद्र, नोहर साहू अमरसिंह पटेल, पंकज ध्रुव, प्रताप सुरेशा, अश्वनी निषाद, टेश्वर ध्रुव, रामलाल नेताम, कमल डागा, ललित निर्मलकर,भानु साहू, रवि भट्ट ,हनी कश्यप, निखिल साहू प्रदीप साहू, मिलेश साहू, ईश्वर जांगड़े, अकबर कश्यप, मनोहर मानिकपूरी, कौशल साहू, कुलदीप साहू, राजेन्द्र पूरी गोस्वामी आदि की उपस्थिति रही।
ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि यह काफी प्राचीन एवं ऐतिहासिक मंदिरों में से एक है, जिसका निर्माण ग्यारहवीं शताब्दी में राजा कर्ण राज द्वारा बनवाया गया है, जो भक्त कर्णेश्वर महादेव का दर्शन कर जलाभिषेक करते है, उनकी मनोकामना पूर्ण होती है।


