धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 17 जुलाई। भाजपा अनूसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम के नेतृत्व में नगर के हृदय स्थल बजरंग चौक से सिहावा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिहावा विधानसभा के कांग्रेस विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव के निवास तक रैली निकालकर उन्हें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अंतरात्मा की आवाज से राष्ट्रपति पद हेतु जनजाति समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का निवेदन किया।
इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी नीलू शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, पूर्व विधायक द्वय पिंकी शाह, श्रवण मरकाम,जिला महामंत्री द्वय कविंद्र जैन, प्रकाश बैस, अजजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र नेताम,जिला मंत्री द्वय राजेन्द्र गोलछा, प्रेमलता नागवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र शुक्ला, रवि दुबे, मंडल अध्यक्ष गण मोहन नाहटा, अकबर कश्यप, टेलेश्वर ठाकुर, मंडल महामंत्री रामगोपाल साहू, हृदय साहू, मनोहर दास मानिकपुरी, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, नगर पंचायत नगरी के उपाध्यक्ष अजय नाहटा, सांसद प्रतिनिधि मोहन पुजारी, महेन्द्र पंडित, अनिरुद्ध साहू, बलजीत छाबड़ा, सत्यवती नेताम सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।


