धमतरी
कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया शाला समिति से इस्तीफा
07-Jul-2022 4:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कुरुद, 7 जुलाई। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरुद की शाला विकास समिति अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
धमतरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना को भेजे गए इस्तीफे में अशोक साहू को नया अध्यक्ष बनाने की अपील करते हुए श्री शर्मा ने बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष बनने से पहले वे शाला विकास समिति अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुए थे।
वर्तमान में दो पद पर कार्यरत हूं। एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत पर चलते हुए उन्होंने शाला समिति अध्यक्ष पद छोड़ दिया है। उन्होंने अन्य लोगों से भी इस सिधांत पर अमल कर दुसरे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी का अवसर देने की बात कही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


