धमतरी

शिक्षण सत्र के पहले दिन स्कूलों में रहा हर्षोल्लास का माहौल
17-Jun-2022 3:14 PM
शिक्षण सत्र के पहले दिन स्कूलों में रहा हर्षोल्लास का माहौल

कुरुद, 17 जून। नवीन शिक्षा सत्र के पहले दिन स्कूलों में काफी गहमागहमी रही, बच्चों में काफी उत्साह नजर आया। शिक्षक भी देश की भावी पीढ़ी को तराशने की महती भूमिका निभाने की जिम्मेदारी निभाने काफी सजग दिखें।
 नगर की शैक्षणिक संस्था किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में गुरुवार को नए शिक्षण सत्र 2022-23 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एफ.एम.कोया थे। अध्यक्षता बीआरसीसी राजेश पांडेय ने की। विशिष्ट अतिथि विद्या किरण समिति अध्यक्ष गोविंद मगर,सचिव गोपाल मगर,वनिता मगर प्राचार्य अंकिता सिंह एवं समस्त शिक्षक स्टाफ थे।

शिक्षण समिति अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सन्देश का वाचन किया। बोर्ड कक्षाओं में प्रथम-द्वितीय स्थान पर रहे व समर वर्क में शामिल हुए बच्चों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर  सम्मानित किया गया। तदुपरांत अतिथियों ने बच्चों को निशुल्क पुस्तक वितरित कर नए सत्र में पूर्ण ऊर्जा व उत्साह के साथ पढाई में जुट जाने की बात कही। इस अवसर पर आरके खरे, मुकेश कश्यप, वेदलता सिन्हा,जमुना, देवांगन, शीलनिधि साहू, नवीन यादव,गोपिका साहू, भाग्यश्री सोनवानी, डिलेश्वरी साहू, रवीना ध्रुव, तीरथ दीवान, भगवान दास जोशी, ऋ तु निर्मलकर उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट