धमतरी
अफसरों व ठेकेदारों को लगाई फटकार, व्यवस्था सुधारने निर्देश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 17 जून। नगर निगम धमतरी के नए आयुक्त विनय कुमार पोयाम लगातार शहर के विकास काम देखने निरीक्षण कर रहे हंै। सुबह विभिन्न जगहों में चल रहे निर्माण काम देखकर अफसरों को फटकार लगाई। उन्होंने ठेकेदार को काम में तेजी लाने कहा है। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
आयुक्त विनय कुमार नए बस स्टैंड, बठेना, नवागांव मणिकंचन केंद्र, नालों, निर्माण कार्यों में ऑडिटोरियम, बालक चौक काम्पलेक्स जैसे बड़े प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। बस स्टैंड में मौजूद शौचालय, रेन बसेरा एवं निगम कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। कहा कि हर शहर का आईना होता है बस स्टैंड, इसलिए बस स्टैंड के शौचालय, रेन बसेरा, नालियों को नियमित रूप से प्रतिदिन सफाई रखे। कचरा फैलाने वालों के खिलाफ अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करने का निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिया।
मणिकंचन केंद्रों का किया निरीक्षण
शहर में 10 मणिकांचन केंद्र संचालित है, जहां महिला प्रतिदिन डोर टू डोर कचरा इक_ा कर निष्पादन की प्रक्रिया करती हैं, जिसका एक-एक कर आयुक्त ने निरीक्षण किया। बठेना, नवागांव मणिकांचन केंद्र पहुंचकर स्वच्छता दीदियों से मिलकर उनके कार्यों की सराहना किया। यूजर चार्ज कलेक्शन पर जोर देने के निर्देश दिया। नवागांव वार्ड में निर्माणाधीन गौठान के कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कर गोबर खरीदी करने के निर्देश दिए।
निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण
आम जनता के हित में शहर को व्यवस्थित करने निर्माण हो रहे ऑडिटोरियम एवं बालक चौक कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। दोनों निर्माण कार्यों की संपूर्ण जानकारी ली। धीमी गति से चल रहे कार्यों से अधिकारियों पर नाराजगी जताई। जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कर दिया की जनता के हित में हो रहे कार्यों में देरी कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यों में लापरवाही करने पर कार्यवाही की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं की होगी।


