धमतरी
जल भराव क्षेत्र में पानी निकासी के डीजल पंपों को टेस्ट करने के निर्देश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 16 जून। नगर निगम धमतरी के आयुक्त विनय कुमार पोयाम ने आज सुबह शहर का दौरा किया। उन्होंने पेयजल व्यवस्था, गौठान की स्थिति, मणिकांचन केंद्र की व्यवस्था व बड़े नालियों की सफाई कार्यों की वास्तविक स्थिति निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। कुछ जगह कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की।
आयुक्त ने अधिकारियों के साथ पहले शहर के पेयजल व्यवस्था देखने वाटर फिल्टर पहुंचे, जहां उन्होंने फिल्टर प्लांट की वास्तविक स्थिति समझते हुए संपूर्ण जानकारी ली। नवीन निर्माण वाटर फिल्टर प्लांट में निर्माण कार्य में आ रही रुकावटों से रू-ब- रु हुए।
गौठानों का किया निरीक्षण
दानीटोला, रामपुर गोठान का निरीक्षण किया। दानीटोला गौठान में चल रहे गोबर खरीदी, खाद निर्माण, खाद विक्रय की जानकारी ली। बरसात के पूर्व 100 प्रतिशत खाद बेचने की योजना बनाने निर्देश दिए। रामपुर वार्ड निर्माणाधीन गौठान को जल्द से जल्द पूर्ण करते हुए गोबर खरीदी चालू करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया।
मणिकांचन केंद्र का किया निरीक्षण
मणिकांचन केंद्र का निरीक्षण आयुक्त विनय कुमार पोयाम ने किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों में कचरे के निष्पादन एवं सूखा कचरा से प्राप्त राशि की जानकारी ली। यूजर चार्ज 100 प्रतिशत करने की योजना बनाने संबंधित अधिकारियों को निर्देश किया। सफाई व्यवस्था, स्वच्छता दीदियों द्वारा वार्डों में किए जा रहे डोर टू डोर कचरा कलेक्शन को सराहा।
बड़े नालियों के सफाई कार्यों का किया निरीक्षण
बरसात के पूर्व सभी बड़े नालियों की सफाई कराने के निर्देश अफसरों को दिया है। रामबाग, दीक्षित नाला की सफाई कार्य जारी है। जिसका निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईई राजेश पदमवार, एई एसआर सिन्हा, विजय मेहरा, कमलेश ठाकुर, लोमश देवांगन, आशीष शर्मा, नमिता नागवांशी, सचिन थावईत, मिशन मैनेजर शशांक मिश्रा उपस्थित थे।


