धमतरी
धमतरी, 12 जून। नगर निगम धमतरी में कार्यरत नियमित कर्मचारी मोहनी जाचक की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह किया। निगम धमतरी सभा कक्ष में मोहनी जाचक को साड़ी एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। महापौर विजय देवांगन ने कहा कि इनका कार्यकाल बहुत अच्छा रहा। भविष्य में भी निगम परिवार सहयोग करने के लिए तत्पर रहेगा। निगम सभापति अनुराग मसीह ने कहा कि कार्यकाल सराहनीय रहा। कार्यकाल के दौरान किसी प्रकार से गिला शिकवा रहा हो तो उसे वहीं छोडक़र जाएं और अपना आने वाला भविष्य सुखमय एवं शांति में जीवन व्यतीत करें। महापौर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 लाख 15 हजार जमा राशि निकालने का अधिकार पत्र एवं पासबुक तुरंत प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को अध्यक्ष तरुण गजेंद्र एवं सचिव मंगलू निर्मलकर द्वारा भी संबोधित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष नमिता नागवंशी, अविनाश मरोठे, खिलेश्वर साहू, सह सचिव सुरेंद्र साहू, संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा, एसआर सिन्हा, विजय मेहरा, रमेश शर्मा, निखिल चंद्राकर, हेमंत नेताम, उप अभियंता कामता नागेन्द्र, आशीष शर्मा, कमलेश ठाकुर, लोमश देवांगन, राजेन्द्र यादव, इशाख खान, दिनेश शर्मा, कमल नारायण सिन्हा उपस्थित थे।


